GMCH में कोरोना पॉजीटिव महिला की सिजेरियन डिलीवरी

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2020 - 01:35 PM (IST)

चंडीगढ़(रवि) : जी.एम.सी.एच. में शनिवार को एक कोरोना पॉजीटिव महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। हॉस्पिटल में यह पहला केस है। इससे पहले एक पॉजीटिव महिला की नॉर्मल डिलीवरी एक हफ्ते पहले हॉस्पिटल में की गई थी। 27 साल की यह महिला बापूधाम की रहने वाली है, जिसका ट्रीटमेंट सिविल हॉस्पिटल सैक्टर-22 से चल रहा था।

महिला के पॉजीटिव आने के बाद उसे पी.जी.आई. से सैक्टर-46 के धनवंतरी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाना था, जहां उसकी डिलीवरी हो सके लेकिन देर रात वक्त ज्यादा होने की वजह से उसे जी.एम.सी.एच. में ही शिफ्ट कर दिया गया। महिला की डिलीवरी खासतौर से कोरोना पॉजीटिव महिलाओं की डिलीवरी के लिए बनाई गई ओ.टी.में हुई है।

1 घंटे 30 मिनट में हुई सर्जरी :
डॉक्टर्स के मुताबिक सभी सेफ्टी किट्स को यूज करते हुए डिलीवरी की गई है। गायनी, एनैस्थीसिया की टीम के सहयोग से यह सर्जरी हुई है, जिसमें 1 घंटा 30 मिनट का वक्‍त लगा। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ के साथ 8 लोगों की टीम इस आप्रेशन में शामिल रही।

मिल्क बैंक से लेंगे बच्ची के लिए दूध :
फिलहाल नवजात बच्ची को उसकी मां से अलग रखा गया है। बच्ची का कुछ दिनों बाद कोरोना टैस्ट किया जाएगा। जहां तक ब्रेस्ट फीड करने का सवाल है तो वह अभी नहीं कराई जाएगी। हॉस्पिटल में ह्यूमैन मिल्क बैंक की सुविधा है, जहाँ से बच्ची को मां का दूध पिलाया जा सकता है।

स्पैशल ओ.टी. में इन्फैक्शन का चांस रहता है कम :
जिस ओ:टी. में महिला की डिलीवरी हुई है, उसमें इन्फैक्शन रोकने के लिए दो एंट्री गेट हैं। एक एंट्री डॉक्टर्स और दूसरी मरीज के लिए है। इससे स्टाफ को इन्फैक्शन का चांस कम रहता है।


 

 

 



सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News