शहर के 1834 सहित ट्राईसिटी में 3851 लोग कोरोना संक्रमित
punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 12:53 PM (IST)

चंडीगढ़,(पाल): शहर के 1834 सहित ट्राईसिटी में 3851 केस कन्फर्म हुए। वहीं, ब्रॉट डैड दो मरीजों में भी कोविड कन्फर्म हुआ है।
शहर में अब तक के सबसे ज्यादा 1834 केस कन्फर्म हुए हैं। लगातार दूसरा दिन रहा, जब 24 घंटे में इतनी बड़ी संख्या में कोविड मरीज कन्फर्म हुए। मरीजों में 991 पुरुष और 843 महिलाएं हैं। पॉजिटिविटी रेट 25.21 प्रतिशत रहा। कुल मरीजों की संख्या 74475 हो गई है। 24 घंटे के दौरान 7257 सैंपल टैस्ट हुए। शहर में हफ्ते से औसतन 1037 केस कन्फर्म हो रहे हैं। जबकि 391 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब एक्टिव केस शहर में 7257 हो गए हैं। अब तक 1086 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी तक जिन मरीजों की मौत कन्फर्म हुई है, उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं।
मनीमाजरा में सबसे ज्यादा 163
सैक्टर केस
सैक्टर-15 62
सैक्टर-20 42
सैक्टर-41 40
सैक्टर-44 32
सैक्टर-37 34
सैक्टर-38 42
मनी माजरा 163
पी.जी.आई. कैंपस 28
धनास 50
पहला मामला
44 वर्षीय को बीमारियां भी थी, नहीं लगी थी डोज
पहला केस, 44 वर्षीय पुरुष था, जो सैक्टर-26 ट्रांसपोर्ट एरिया के पास रैन बसेरा में रह रहा था। उसे जी.एम.एस.एच. में ब्रॉट डैड लाया गया। मरने के बाद वह कोविड पॉजिटिव पाया गया है। उसे क्रोनिक किडनी और डायबिटीज भी थी। साथ ही मरीज एल्कोहोलिक भी बताया गया है। इसके अलावा उसने कोविड वैक्सीन की कोई भी डोज नहीं ली हुई थी।
दूसरा मामला
हाईपरटैंशन की मरीज 50 वर्षीय ने ली थी दोनों डोज
वहीं, सैक्टर-32 की रहने वाली 50 वर्षीय महिला में भी कोविड कन्फर्म हुआ है। महिला को ब्रॉट डैड जी.एम.सी.एच. लाया गया था। बताया जा रहा है कि महिला को हाइपरटैंशन की बीमारी भी थी। महिला ने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई थी।
जिस तरह केस बढ़ रहे हैं, खतरनाक है : डा. सुमन
हैल्थ डायरैक्टर डा. सुमन सिंह की मानें तो जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं, वह खतरनाक है। लोगों को ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। हम टैस्टिंग, ट्रेसिंग और वैक्सीनेशन को लगातार बढ़ा रहे हैं। लोगों को भी समझने की जरूरत है। लोग इसे हल्के में ले रहे हैं। कोविड नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जो सही नहीं है। वैक्सीन इस वक्त बहुत जरूरी हो गई है, जिसकी मदद से इंफैक्शन की गंभीरता को कम किया जा सकता है।
पंचकूला में 2594 एक्टिव केस
पंचकूला जिले में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पंचकूला में 802 और संक्रमित मिले, जिनमें से 441 पंचकूला के हैं। जिले में इस समय 2594 एक्टिव केस है और 2547 होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे हैं। पंचकूला के सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि अब तक 382 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।
मोहाली में सबसे ज्यादा 477 केस
एस.ए.एस. नगर जिला में शुक्रवा को 1215 पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए। जबकि 319 ठीक हो कर डिस्चार्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग कीे ओर से जारी आंकड़ों अनुसार सबसे ज्यादा 477 केस मोहाली में आए हैं। खरड़ में 310, ढकोली में 143, कुराली में 97, घडु़आं में 85, बूथगढ़ में 64, बनूड़ में 19, डेराबस्सी-16 और लालड़ू में 4 केस आए हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 5811 तक पहुंच गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

श्रावण पुत्रदा एकादशी: चाहते हैं श्री कृष्ण जैसी उत्तम संतान तो करें इन मंत्रों का जाप

क्या है श्रावणी पुत्रदा एकादशी का शुभ मुहूर्त व पूजन विधि, जानने के लिए करें क्लिक

आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने लोकसभा में ‘अग्निपथ योजना विधेयक’ पेश किया

कैमूर में बाइक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार