किराया न देने की वजह से ब्वॉयज हॉस्टल नंबर-2 की मैस पर जड़ा ताला

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 11:28 AM (IST)

चंडीगढ़ (रश्मि): पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.)में करीबन पिछले पांच दिनों  से ब्वॉयज हॉस्टल की मैस नंबर 2 बंद पड़ी है। इस पर  पी.यू. प्रबंधन की ओर से ताला जड़ दिया गया है। जानकारी अनुसार यह मैस समय पर किराया न दे पाने की वजह से बंद की गई है। हालांकि मैस कांटै्रक्टर ने मैस का किराए के लिए चैक दे दिया है। अगर  कांटै्रक्टर का दिया हुआ यह चैक क्लीयर हो जाता है तो मैस तुरंत ही खोल दी जाएगी। 

 

इस वर्ष यह मैस नए कांट्रैक्टर को अलॉट की गई  थी। किराए में देरी होने की वजह से  हॉस्टल  प्रबंधन को यह एक्शन लेना पड़ा। गौरतलब है कि एक हॉस्टल में करीबन 400 स्टूडैंट्स रहते हंै। ऐसे में 200 स्टूडैंट्स के लिए एक मैस में और बाकी स्टूडैंट्स के  लिए अलग मैस में खाना बनता है। ऐसे में हॉस्टल नंबर-2 के 200 के करीब स्टूडैंट को अन्य हॉस्टलों में या  हॉस्टल से बाहर खाना खाने जाना पड़ रहा है। जिससे स्टूडैंट्स को परेशानी  हो रही है। 

 

सबलेट पर चल रही है कुछ कैंटीन
 जानकारी अनुसार पी.यू.में इस समय भी  कुछ कैंटीन  सबलेट पर चल रही हैं। यानि जिसे यह मैस अलॉट हुई है उस कांट्रैक्टर ने आगे किराए पर यह यह मैस दे दी है। यानि  पी.यू. को मैस का जितना किराया है वह किराए के अलावा खुद भी अलग से किराया लेे रहा है।  मसलन जो  इस कैंटीन को चला रहा है उसे यह डबल किराए में  पड़ रही है। 

 

पी.यू. में कई वर्षों से कुछ मैस कांट्रैक्टर नहीं बदले हैं। जिनके बदले भी है वहां पर  कुछ मैस कांट्रैक्टर  ने मैस आगे किराए पर दे दी है। ऐसे मे कांट्रैक्टर  मैस के साथ मिले सर्वेंट क्वॉटर में खुद रहता है और मैस का किराया खुद अलग से लेता है। जबकि  जिसने मैस किराए पर ली होती है उन्हें पी.यू. को अलग से किराया देना होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News