सी.एच.बी. ने 177 रैजीडैंशियल और कमर्शियल यूनिट्स 120 करोड़ में बेची

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 10:40 PM (IST)

चंडीगढ़,(विजय गौड़): चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड (सी.एच.बी.) को अपनी रैजीडैंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी की ई-ऑक्शन करवाने पर अच्छा रिस्पांस मिला है। बोर्ड की ओर से कमर्शियल और रैजीडैंशियल (फ्री होल्ड और लीज होल्ड) प्रॉपटी के लिए 19 अप्रैल तक बिड मांगी गई थी। बोर्ड ने ये बिड मंगलवार सुबह 10.15 बजे खोली। जिसमें बोर्ड 177 रैजीडैंशियल और कमर्शियल यूनिट्स को बेचने में कामयाब रहा। इस दौरान बोर्ड के पास इन प्रॉपर्टी के लिए 120.02 करोड़ रुपए की बिड आई। बोर्ड ने ई-ऑक्शन में फ्री होल्ड के आधार पर 407 रैजीडैंशियल यूनिट्स रखी थी। इनमें से 116 यूनिट्स को खरीदार मिले। जो यूनिट्स बिकी उनका रिजर्व प्राइस 831425889 रुपए रखा गया था। जिस पर सर्वाधिक 886821747 रुपए की बिड लगाई गई।

 

इसी तरह लीज होल्ड के लिए 188 यूनिट्स को रखा गया, इनमें से 16 यूनिट्स बिक गई। इनका रिजर्व प्राइस बोर्ड ने 82016757 था, जिनसे 86253325 रुपए की सर्वाधिक बोली लगाई गई। अगर फ्री होल्ड कमर्शियल यूनिट्स की बात जाए तो इसके लिए 918 प्रॉपर्टी रखी गई थी। जिसमें से केवल 41 को ही खरीदार मिले। इनका रिजर्व प्राइस 169218291 रुपए था, जबकि ये सभी 192983726 रुपए में बिक गए। वहीं, लीज होल्ड के आधार पर 18 यूनिट्स थी, इनमें से 12 को बोर्ड बेचने में कामयाब रहा। इनका रिजर्व प्राइस बोर्ड ने 34000000 रुपए फिक्स किया था जबकि ये 34127052 में बेचे गए।

 


26 अप्रैल तक जमा करानी होगी 25 प्रतिशत राशि
जिन बिडर्स ने सर्वाधिक बोली लगाकर रैजीडैंशियल या कमर्शियल यूनिट्स खरीदी हैं उन्हें बोर्ड ने 26 अप्रैल तक 25 प्रतिशत राशि जमा करवाने का मौका दिया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो बोर्ड उसकी अर्नेस्ट मनी नहीं लौटाएगा इसके साथ ही भविष्य में वह सी.एच.बी. की किसी भी टैंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएगा। बोर्ड की ओर से कहा गया है जो यूनिट नहीं बिक पाई उन्हें अगली ई-टैंडर प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News