पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के सुरक्षा अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, दो जगह से टूटी टांग

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 10:42 PM (IST)

पंचकूला,1(चंदन): रविवार सुबह श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने जा रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के निजी सुरक्षा अधिकारी (पी.एस.ओ.) को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी टांग में दो जगह फ्रैक्चर आ गया। सैक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 


तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था युवक 
सैक्टर-6 निवासी राम कुमार ने शिकायत में बताया कि वह पंजाब पुलिस में निरीक्षक के पद पर सी.आई.डी. में नियुक्त है। उनकी ड्यूटी सुनील जाखड़ के पी.एस.ओ. के तौर पर लगी हुई है। वे सुबह 5.15 बजे सैक्टर-6 से माता मनसा देवी मंदिर माथा टेकने के लिए पैदल जा रहे थे। जब वे कमांड अस्पताल पार्क के पास पहुंचे तो ओल्ड पंचकूला की तरफ से एक बाइक पर दो लड़के आ रहे थे। युवक तेज गति व लापरवाही से बाइक चला रहा था और उसने उनकी बाई टांग पर सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे साइड में गिर गए। उनकी बाई टांग घुटने के नीचे से दो जगह से टूट गई और शरीर पर और चोटें भी आईं। हादसे को अंजाम देकर दोनों युवक बाइक उठाकर मौके से फरार हो गए। एक राहगीर उन्हें घर पर छोड़कर आया। इसके बाद उन्हें सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News