पी.पी.पी. के माध्यम से 12.50 लाख नए राशन कार्ड बने : मनोहर लाल

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 07:44 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पात्र नागरिकों को सुविधाएं देने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते राज्य सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से साढ़े 12 लाख नए राशन कार्ड बनाए हैं। फिर भी यदि किसी लाभार्थी का बी.पी.एल. सूची से नाम बाहर हो गया है तो वे अतिरिक्त जिला उपायुक्त के कार्यालय में जाकर अपना डेटा ठीक करवा सकते हैं। 

 

 


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अधिक से अधिक गरीब लोगों को बी.पी.एल. सूची में शामिल करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने बिजली बिल की सीमा को भी 9 हजार रुपए से बढ़ाकर 12 हजार रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। अब अन्य राज्य भी पी.पी.पी. का अनुसरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार को अपने करनाल प्रवास के दौरान जन संवाद कार्यक्रम की शृंखला में वार्ड नंबर 5 के लोगों के साथ संवाद कर रहे थे। 

 

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सरकार द्वारा बी.पी.एल. कार्ड बनाए गए थे। इस लंबी अवधि के दौरान कुछ परिवारों ने आॢथक उन्नति कर बी.पी.एल. सीमा से ऊपर उठ गए। फिर भी कुछ लोग बी.पी.एल. सूची में शामिल थे और ऐसे अपात्र लोगों के स्थान पर सरकार ने पात्र लाभाॢथयों को लाभ देने की कवायद शुरू की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा योग्यता के आधार पर नौकरी दी जा रही है। जन संवाद कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने बताया कि अब बगैर पैसे के नौकरी मिल रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार से लड़ रही है। किसी भी नेता व अधिकारियों व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जा रहा है। इस कार्य में जनता का सहयोग जरूरी है। 
 

 

 

 

सरकारी अस्पतालों में मिलेगी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं 
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार अब सरकारी अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बना रही है ताकि गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून का सीजन से पहले करनाल शहर की सभी सीवरेज व एस.टी.पी. ड्रेन की एक माह का विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करें ताकि बरसात के दिनों में लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीवरेज व नालों के रास्तों को चौड़ा किया जाए ताकि बरसाती पानी की निकासी सही तरीके से हो सके। 
 

 

 

 

सीवरेज को लेकर अंसल सिटी को नोटिस दें उपायुक्त 
मुख्यमंत्री ने अंसल सिटी में सीवरेज की समस्या को लेकर उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे अंसल सिटी को एक सप्ताह का नोटिस दें और नगर निगम तथा अंसल के बीच आपसी बातचीत करवाकर इस समस्या का समाधान निकालें। मनोहर लाल ने नगर निगम व एच.एस.वी.पी. के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालय में शिकायत काऊंटर स्थापित करें और जो भी शिकायत प्राप्त होती है उसके एक सप्ताह के अंदर-अंदर निरीक्षण किया जाए। 
उन्होंने कहा कि विपक्ष छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर लोगों को बरगलाने का काम करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी कार्यकत्र्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार के द्वारा पिछले 8 वर्षों के दौरान जितने विकास कार्य और जनकल्याकारी योजनाएं चलाई है उनको जनता के बीच में लेकर जाएं। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान हरियाणा सरकार द्वारा व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम की सराहना करते हुए लाभाॢथयों ने कहा कि अब उन्हें घर बैठे राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और 60 वर्ष की आयु होने पर बुढ़ापा पैंशन का लाभ मिल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News