1200 स्कूलों में भर जाता है बरसाती पानी, डिटेल सर्वे से पता चलेगी स्कूलों की कंडीशन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 08:32 PM (IST)

चंडीगढ़,(अश्वनी कुमार): पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब के कई इलाकों में स्कूलों की हालत दयनीय है। पंजाब में 1200 स्कूल ऐसे हैं, जहां बरसात का पानी भर जाता है। स्कूलों की ऐसी ही वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए राज्य भर के 19,123 स्कूलों एक डिटेल सर्वे करवाया जा रहा है। बैंस ने कहा कि यह सर्वे स्कूलों के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार स्कूल शिक्षा विभाग को पंजाब की नई तकदीर लिखने वाला विभाग बनाएगी। 100 स्कूल ऑफ एमिनैंस स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में जल्द बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम चलाई जा रही है, जिसके स्वरूप बड़े स्तर पर पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरियां मिलेंगी। 

 


माइङ्क्षनग माफिया को खत्म कर माइङ्क्षनग इंडस्ट्री स्थापित करेगी सरकार
बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में माइङ्क्षनग माफिया का सफाया करके माइङ्क्षनग को इंडस्ट्री के तौर पर प्रफुल्लित करेगी। इसके तहत राज्य में पहली बार क्रशर इंडस्ट्री के लिए पॉलिसी लाई गई है। रेत के साथ ही बजरी की कीमत तय की गई है। उन्होंने बताया है कि पंजाब राज्य में पहली बार खनन क्षेत्रों का डी.एस.आर. सर्वे करवाया जा रहा है। गैर-कानूनी माइङ्क्षनग करने वालों के खिलाफ 19 मार्च 2022 से लेकर आज तक 328 पर्चे दर्ज किए गए हैं और 15 अप्रैल 2022 से लेकर आज तक 298 गाडिय़ां भी जब्त की गई हैं। अब तक 3 क्रशर सील किए गए हैं और 89 आर नोटिस जारी किया गया है। अवैध माइङ्क्षनग के मामले में सरकार ने 5 अधिकारियों और कर्मचारी निलंबित किए, जबकि 21 को चार्जशीट और कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 
 

 

हर खेत तक पहुंचाया जाएगा पानी
जल संसाधन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बैंस ने बताया कि नए सिंचाई प्रोजैक्ट जल्द ही शुरू किए जा रहे हैं, जिससे पंजाब राज्य के हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाया जा सके। शाहपुर कंडी डैम में तेजी लाई गई है और यह प्रोजैक्ट अगले डेढ़ साल में मुकम्मल हो जाएगा, जिससे न केवल पंजाब के लोगों को और अधिक सुचारू रूप से बिजली आपूॢत मिलेगी बल्कि पाकिस्तान को जा रहा पानी भी रुकेगा और पंजाब के खेतों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। पंजाब में पहली बार ड्रैनेज की असली मायनों में सही तरीके से सफाई की गई है, भूजल को भी बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
 

 

कैदी के पास मोबाइल मिलने पर जिला पुलिस लेगी रिमांड
बैंस ने बताया कि सरकार द्वारा सत्ता संभालने के बाद आज तक पंजाब राज्य की अलग-अलग जेलों से 2829 मोबाइल फोन और 1544 सिम जब्त किए गए हैं। पंजाब सरकार द्वारा जेलों में मोबाइल फोन के प्रयोग संबंधी जीरो टोलरैंस नीति अपनाई गई है और इन मामलों में कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई गई है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार अब जिस कैदी के पास से मोबाइल फोन मिलेगा, उसका जिला पुलिस द्वारा रिमांड लिया जाएगा। जेलों में मोबाइल सिग्नल को जाम करने के लिए जैमर लगाए जाने के लिए देश की नामी सरकारी कंपनियां जिनमें बी.एस.एन.एल., बी.ई.सी.आई.एल., ई.सी.आई.एल. और बी.ई.एल. के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 26000 कैदियों का ड्रग्स सर्वे करवाया जा चुका है। इनमें से 2600 के करीब नशा-पीड़ित कैदियों ने पियर स्पोर्ट में नाम दर्ज करवाया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News