जाली सिक्योरिटी देने पर महिला समेत दो पर एफ.आई.आर.

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2022 - 10:06 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : धोखाधड़ी मामले में आरोपी की जमानत के लिए इंदौर निवासी मधु वर्मा और सोबित वर्मा ने जाली सिक्योरिटी और जाली आई.डी. दे दी। सी.बी.आई. के ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट की शिकायत पर सैक्टर-36 थाना पुलिस ने इंदौर निवासी मधु वर्मा और सोबित वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सी.बी.आई. के ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट की अदालत से पुलिस को शिकायत दी कि 28 दिसंबर, 2018 में धोखाधड़ी के दर्ज मामले में पकड़े गए आरोपी की जमानत के लिए इंदौर निवासी मधु वर्मा और सोबित वर्मा ने सियोरिटी दी थी।

 

जिसमें दोनों ने अपने जाली पहचान पत्र समेत अन्य कागजात लगाए है। सिक्योरिटी मिलने के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। जब सिक्योरिटी के कागजात अदालत ने चेक किए तो जाली पाए गए। इसके बाद सैक्टर-36 थाना पुलिस ने मधु वर्मा और सोबित वर्मा पर मामला दर्ज किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News