एस.बी.आई. की ए.टी.एम. मशीन तोड़ते हुए युवक काबू

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 08:18 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): सैक्टर-38 में एस.बी.आई. की ए.टी.एम. मशीन तोड़कर रुपए निकालने की कोशिश कर रहे एक युवक को गश्त कर रहे पुलिस जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सैक्टर-38 स्थित डड्डूमाजरा कालोनी निवासी राहुल के रूप में हुई।

 

सैक्टर-39 थाना पुलिस ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से शहर में अन्य जगह हुई ए.टी.एम. मशीन तोडऩे की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस शुक्रवार रात सैक्टर-38 में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने सैक्टर-38 की मार्कीट में बने बूथ नंबर 241 में एस.बी.आई. के ए.टी.एम. में संदिग्ध युवक घुसा हुआ देखा। युवक रुपए निकलने के लिए मशीन तोड़ रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News