जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटकर एसोसिएशन बन रही सहारा

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 12:04 PM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): बढ़ती सर्दी में पी.जी.आई. में उपचार करवाने के लिए आए आर्थिक तौर से कमजोर मरीजों और उनके तीमारदारों की मदद करते हुए इकरा-अल-हयात एसोसिएशन के प्रैजीडैंट मोहम्मद शकील व अन्य साथियों ने कंबल डोनेट किए।  शकील ने बताया कि पी.जी.आई. में आर्थिक तौर से कमजोर लोग उपचार के लिए आसपास के राज्यों से आते हैं। और पैसा न होने के चलते उन्हें सर्दी के मौसम में राते बाहर खुले में ही गुजारनी पड़ती है। 

 

ऐसे में ये कंबल उन्हें सर्दी से राहत देने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी एसोसिएशन का मुख्य मकसद आर्थिक तौर से कमजोर लोगों की मदद करना है, जिसके चलते वे समय-समय पर गरीबों को सहायता सामग्री देते रहते हैं। हाल ही में एसोसिएशन की तरफ से शहर के स्लम एरिया में रहने वाले करीब 150 बच्चों को पैन, कापी व अन्य सामग्री बांटी गई थी, जिससे की उनकी पढ़ाई में मदद की जा सके। 

 

शकील ने बताया कि आने वाले समय में उनकी आर्थिक तौर से कमजोर लोगों की मदद करने की यह मुहिम इसी तरह से जारी रहेगी।  उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के मैंबर्स प्रत्येक माह पैसा एकत्र कर गरीब लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री का प्रबंध कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचातेहै।  उन्होंने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वे जल्द की शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर उनकी देखरेख की जिम्मेदारी उठाएंगे। इसके साथ ही लोगों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News