यू.पी.एस.सी. आई.ए.एस. परीक्षा : 70 केंद्रों में 10 हजार से ज्यादा आवेदकों ने दी परीक्षा

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 08:30 PM (IST)

चंडीगढ़,(आशीष):शहर में रविवार को यू.पी.एस.सी. की ओर से प्रीलिम्स आई.ए.एस. परीक्षा का आयोजन किया गया। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन प्रीलिम्स की परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन एग्जाम सैंटरों में 10 हजार से ज्यादा आवेदक परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे।

 


आई.ए.एस. स्टडी सर्कल के प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि कई सालों के बाद परीक्षा में सभी विषयों से प्रश्न पूछे गए थे। पेपर बैलेंस होने के कारण साल भर की तैयारी करने वाले छात्र इस परीक्षा में उतीर्ण आसानी से हो सकते हैं। पहले परीक्षा में कुछ सालों से इतिहास विषय से प्रश्न कम पूछे जाते थे, लेकिन इस बार अधिक पूछे गए थे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करंट विषय पर अधिक प्रश्न थे।  

 


परीक्षा देने के लिए आए अभियार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9.20 बजे तक प्रवेश दिया गया। कोरोना महामारी के दो वर्ष बाद पहली बार ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन हुआ है, जिसमें कोरोना संबंधी हिदायतों का पालन किया जा रहा है। दूसरा पेपर दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक हुए। पेपर देने के लिए शहर में बने परीक्षा केंद्रों में चंडीगढ़ के अलावा, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के भी युवा पहुंचे।   

 


फेस मास्क और पानी की बोतल जरूरी
शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचे अभियार्थियों के लिए फेस मास्क और पानी की बोतल अनिवार्य तौर पर लाना के लिए कहा गया था। अभियार्थियों के अनुसार कोरोना महामारी के बाद दूसरे राज्यों से परीक्षा देने के लिए शहर पहुंचे हैं। परीक्षा प्रवेश पत्र पर अंकित नियमों के अनुसार किसी भी प्रकार का इलैक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर पाबंदी रही। यू.पी.एस.सी. एग्जाम आब्जैक्टिव टाइप था। इन दोनों परीक्षा को पास करने वाले अभियार्थियों को यू.पी.एस.सी. मेन्स में बैठने का मौका मिलेगा। प्रीलिम्स और मेन्स का पेपर क्लीयर करने के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया द्वारा सिविल सर्विस के लिए आई.ए.एस., आई.एफ.एस., आई.पी.एस., आई.आर.एस. और अन्य पदों के लिए आवेदकों का चयन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News