फर्जी ड्राइविंग लाइसैंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक काबू

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 11:37 AM (IST)

डेराबस्सी(गुरप्रीत) : पुलिस ने डेराबस्सी में फर्जी ड्राइविंग लाइसैंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह तीन हजार रूपए में फर्जी लाइसैंस तैयार कर देता था। यह धंधा गिरोह गत लंबे समय से कर रहा था। पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है जोकि मूलरूप से गाजीपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। 

मनीष फिलहाल चंडीगढ़ के मनीमाजरा में रह रहा है, पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पांच फर्जी लाइसैंस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस पूछताछ में मनीष ने कबूला कि उसने अब तक 50-60 लोगों के जाली लाईसैंस बना कर बेचे हैं।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। जो उसकी लाइसैंस बनाने में मदद करते हैं। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पहले जालंधर में फर्जी लायसैंस बना कर बेचता था और अब बीते कुछ समय से जिला मोहाली में सक्रिय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News