4 किलो चरस और डेढ़ लाख की ड्रग मनी सहित दो 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2020 - 10:58 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : एन.सी.बी. (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने 4 किलो चरस ओर डेढ़ लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिमाचल के चंबा निवासी दीन मोहम्मद और लुधियाना निवासी प्रेम कुमार के तौर पर हुई है। 

टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को लुधियाना से उस समय काबू किया, जब दोनों चंबा से 4 किलो चरस लेकर लुधियाना में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। वे लुधियाना और इसके आसपास के एरिया में चरस की सप्लाई करने की फिराक में ही लुधियाना पहुंचे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News