सात साल सेे फरार 25 हजार का ईनामी भगौड़ा गुजरात से काबू

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 11:44 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : धोखाधड़ी मामले में सात साल से फरार चल रहे ईनामी भगौड़े आशीष गोयल को पी.ओ. सैल ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम आरोपी को चंडीगढ़ लेकर आई और उसे वीरवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

सैक्टर-33 निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर डी.एस. ग्रेवाल ने आशीष गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत आर्थिक अपराधा शाखा में दी थी। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने सैक्टर-39 थाने में आशीष गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। जमानत मिलने के बाद गोयल अदालत में पेश नहीं हुआ। 29 सितम्बर 2012 को जे.एम.आई.सी. अमित कुमार की कोर्ट ने गोयल को भगौड़ा घोषित किया। 

17 सितम्बर, 2013 को पुलिस ने भगौड़े के खिलाफ जिला अदालत में चालान पेश किया। इस दौरान रिटायर्ड ब्रिगेडियर ने आशीष गोयल के खिलाफ स्टेट कंज्यूमर कमीशन में केस फाइल किया। आरोपी पेश नहीं हुआ और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए। 

चंडीगढ़ पुलिस ने भगौड़े गोयल पर 25 हजार रुपए का ईनाम रखा। इस दौरान पी.ओ. सेल के इंचार्ज सुखदीप सिंह को सूचना मिली कि भगौड़ा आशीष गोयल गुजरात में छिपा हुआ है। 29 जनवरी को पुलिस टीम गुजरात गई और आशीष गोयल को गिरफ्तार किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News