महिला वकील बोली-इंगलैंड के प्रिंस हैरी ने शादी का वायदा कर नहीं निभाया, गिरफ्तारी के आदेश जारी किए जाएं

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 11:31 PM (IST)

चंडीगढ़, (हांडा): पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक अजीबोगरीब याचिका दाखिल हुई, जिसमें याचिकाकर्ता ने बताया कि इंगलैंड के पिं्रस हैरी ने उसके साथ शादी का वायदा किया था पर निभाया नहीं इसलिए कोर्ट पिं्रस हैरी को गिरफ्तार करने के आदेश इंगलैंड पुलिस को दे और पिं्रस हैरी के गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाएं। 


हैरानी इस बात की है कि याचिका दाखिल करने वाली वकील है और अपना केस खुद लड़ रही थीं। महिला वकील ने कोर्ट से अपील की थी कि उसकी याचिका को अर्जेंट मानते हुए शीघ्र सुना जाए, जिसके बाद जस्टिस अरविंद सांगवान की कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि दिन में सपने देखने और पिं्रस हैरी से विवाह की कल्पना मात्र कर लेने को हकीकत नहीं माना जा सकता और न ही कल्पनाएं किसी केस का आधार मानी जा सकती हैं। 

 


कोर्ट का कहना था कि हो सकता है कि किसी हैकर ने पिं्रस हैरी के नाम से आई.डी. बनाकर याचिकाकर्ता को मेल की हो या सोशल मीडिया पर वार्तालाप की हो, लेकिन उस वार्तालाप के आधार पर पिं्रस हैरी या किसी को प्रतिवादी नहीं बनाया जा सकता। 


याचिका दाखिल करने वाली महिला वकील ने कोर्ट को बताया कि उसने पिं्रस हैरी व पिं्रस चाल्र्स को मैसेजिस भी किए हैं जिसके स्क्रीन शॉर्ट भी याचिका में लगाए गए थे। कोर्ट ने कहा कि पंजाब के किसी गांव के साइबर कैफे में बैठकर किसी हैकर ने पिं्रस हैरी के नाम से चैटिंग की हो सकती है। कोर्ट ने जांच में पाया कि पटीशनर ने कभी यू.के. का दौरा भी नहीं किया ऐसे में उक्त याचिका में लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। यही नहीं पटीशनर की याचिका में भाषा और ड्राङ्क्षफ्टग भी काफी त्रुटिपूर्ण हैं। कोर्ट ने आदेशों में महिला वकील के प्रति सहानुभूति दिखाई और याचिका को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News