हैरोइन सहित आरोपी काबू, रिमांड पर भेजा

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 12:40 PM (IST)

मोहाली(राणा) : सी.आई.ए. स्टाफ ने देर रात एक युवक को 110 ग्राम हैरोइन व अवैध 30 बोर की पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अरुण कुमार उर्फ अनिल कुमार निवासी गांव बाथू जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। अरुण फिलहाल गांव पलसौरा, चंडीगढ़ में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

सी.आई.ए. स्टाफ से मिली जानकारी अनुसार फेज-1 स्थित पुराने बैरियर के पास टीम गश्त पर तैनात थी। उसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोहाली बैरियर उक्त युवक को काबू कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह हैरोइन दिल्ली से किसी नाइजीरियन से लेकर आया था। आरोपी ने खुलासा किया कि उसके खिलाफ थाना अरौली जिला ऊना में कत्ल का मामला भ्ज्ञी दर्ज है। इस मामले में उसको सजा भी हो चुकी है। कत्ल केस में वह परोल पर बाहर आया और फरार हो गया। अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News