धोखाधड़ी मामले में दिल्ली एयरपोर्ट से दंपति काबू

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 01:18 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : पुलिस ने तीन वर्ष पुराने धोखाधड़ी के केस में एक दंपत्ति को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान ज्ञान चंद तथ कमल (पत्नी) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

जानकारी मुताबिक मोहाली पुलिस को पंचकूला निवासी व्यक्ति कमल कुमार ने उक्त दंपत्ति के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें पीड़ित ने बताया था कि उक्त लोगों ने मकान का सौदा करके 25 लाख रुपए का ब्याना ले लिया लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई। पैसे वापस नहीं किए। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए लुक आऊट नोटिस भी जारी करवाया था। 

जिसके आधार पर दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश जाने की कोशिश में काबू कर लिया। पुलिस स्टेशन फेज-1 के एस.एच.ओ. लखविंदर सिंह ने बताया कि हमने दंपत्ति को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। अब पुलिस रिमांड दौरान उनसे और पूछताछ की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News