मोहाली में हैरोइन और प्रतिबंधित इंजैक्शन सहित दो तस्कर काबू

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 09:33 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक तस्कर के कब्जे से हैरोइन और दूसरे से प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए हैं। एक आरोपी का नाम अनिल कुमार उर्फ मोनू निवासी राधा स्वामी कालोनी, फाजिल्का और दूसरे का नाम गौरव कुमार निवासी गांव अंबैटा याकूबपुर, जिला शामली (यू.पी.) मौजूदा निवासी गांव सोहाना है।

मोहाली में हैरोइन की सप्लाई देने आ रहा था :
एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. रोपड़ रेंज हरप्रीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. सरबन सिंह के पास गुप्त सूचना आई थी कि एक व्यक्ति काले रंग के मोटरसाइकिल पर हैरोइन की सप्लाई करता है। वह चंडीगढ़ से मोहाली की साइड को आ रहा है। सूचना के अधार पर ए.एस.आई. सुखविंद्र सिंह ने मोहाली के गांव मदनपुरा चौक पर उसे काबू कर लिया। उसके कब्जे में से 50 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। 

उसके खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में केस दर्ज कर लिया। उसे ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल कुमार ने बताया कि वह तीन माह पहले चंडीगढ़ में टैक्सी चलाने लगा था। उसकी मुलाकात मोहाली के गांव मटौर स्थित पी.जी. में रहते एक व्यक्ति से हुई जिसने अनिल को हैरोइन सप्लाई करने के बदले प्रति माह 20 हजार रुपए देने के लिए कहा। पैसे के लालच में अनिल यह सप्लाई करने लगा।

प्रतिबंधित इंजैक्शन सहित पकड़ा तस्कर रिमांड पर भेजा :
ए.आई.जी. हरप्रीत सिंह ने बताया कि दूसरे केस में एक आरोपी गौरव कुमार निवासी गांव अंबैटा याकूबपुर जिला सामली (यू.पी.) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के ए.एस.आई. हरजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली। ए.एस.आई. हरभजन सिंह की पुलिस टीम ने डिप्लॉस्ट चौक नजदीक आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से 100 इंजैक्शन व 24 सिरिंज बरामद की। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव सोहाना में किराए पर रहता है। जहां उसकी मुलाकात अमन नामक व्यक्ति से हुई। अमन ने उसे 9 हजार रुपए दिए और यू.पी. से इंजैक्शन खरीद कर लाने को कहा। वह इंजैक्शन खरीदता था और अपने ग्राहकों को बेच कर मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में केस दर्ज कर लिया। उसे ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News