पुलिस ने एक किलो चरस सहित गिरफ्तार किया युवक

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 12:14 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए आरोपी का नाम ओम प्रकाश बताया जाता है जो कि गांव बलौंगी के जुझार नगर कालोनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक किला चरस बरामद की है।

यह जानकारी देते हुए पुलिस स्टेशन बलौंगी के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर मनफूल सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इस क्षेत्र में नशीला पदार्थ चरस की सप्लाई करता है। वह हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर बलौंगी तथा आसपास के क्षेत्रों में बेचता है। 

पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर नाका लगाकर चैकिंग शुरू की तो उसे नाके दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन बलौंगी में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News