राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 07:27 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पुरस्कारों के लिए इच्छुक महिलाएं जिला स्तर पर विभाग के कार्यालय में 18 अक्तूबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं।

 

हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपए, कल्पना चावला शौर्य व बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए, लाइफ-टाइम अचीवर्स अवॉर्ड के लिए 51 हजार रुपए व प्रशस्ति-पत्र दिए जाएंगे। ए.एन.एम., नर्स, महिला एम.पी.एच.डब्ल्यू., महिला खिलाड़ी, साक्षर महिला समूह सदस्य, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकत्र्ता तथा महिला उद्यमियों को 21-21 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News