10 हजार मीटर में अंकित देसवाल ने बनाया रिकार्ड

punjabkesari.in Wednesday, Dec 15, 2021 - 02:46 PM (IST)

चंडीगढ़,(लल्लन) : पंजाब यूनिवॢसटी इंटर कॉलेज एथलैटिक्स मीट में डी.ए.वी. कॉलेज-10 के छात्र अंकित देसवाल ने 10,000 मीटर में नया रिकार्ड बनाते हुए यह दूरी सिर्फ 30.36:66 सैकेंड में पूरा करके यह रिकार्ड अपने नाम किया। मंगलवार को पी.यू. के एथलीट मैदान में आयोजित किया गया, जबकि डी.ए.वी. कॉलेज के रीनू कुमार ने 31.01:90 सैकेंड में पूरा करके दूसरा स्थान तथा एस.जी.जी.एस. खालसा कॉलेज माहिलपुर के कुनाल मीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ मुकाबले में जी.एच.जी. खालसा कॉलेज साधर अमनदीप सिंह ने 48:77 सैकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक, डी.ए.वी. कॉलेज-10 के हरप्रीत सिंह ने 49.56 सैकेंड में पूरा कर दूसरा स्थान, पी.जी.जी.सी.-46 के वरुण शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ मुकाबले में एम.डी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन अबोहर के दीपक यादव ने 12:87 सैकेंड में पूरा कर पहला स्थान, ए.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन खन्ना के हरिन्द्र सिंह ने 13:12 सैकेंड में पूरा कर दूसरा व राहुल यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
 लड़कियों के 100 मीटर दौड़ मुकाबले में डी.ए.वी.-10 की सिमरन कौर ने 12:14 सैकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक, इसी कॉलेज की दिव्यांशी ने 12:47 सैकेंड में पूरा कर रजत तथा

अशमीरा ने कांस्य पदक 
हासिल किया। 800 मीटर दौड़ मुकाबले में जी.सी.ऑफ योगा-23 की शिवानी शर्मा ने 3.21:00 सैकेंड में पूरा कर पहला स्थान, जी.सी.ऑफ एजुकेशन-20 की जसबीर कौर ने 3.24:00 सैकेंड में पूरा कर दूसरा स्थान व डॉली राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikram Thakur

Recommended News

Related News