450 नियमित डाक्टरों की इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू : विज

punjabkesari.in Sunday, Jan 05, 2020 - 11:59 AM (IST)

चंडीगढ़(पांडेय) : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए करीब 450 नियमित डाक्टर्स की भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रतिदिन वॉक इन इंटरव्यू की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डा. सूरजभान कम्बोज ने बताया कि चिकित्सकों के इंटरव्यू के लिए सभी कार्य दिवसों के दौरान स्वास्थ्य भवन सैक्टर-6 पंचकूला में 11 बजे का समय रखा गया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी विभाग की वैबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। 

उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 87, अनुसूचित जाति के लिए 290, बी.सी.ए. के लिए 17, बी.सी.बी. के लिए 8, ई.एस.एम. के 28 तथा ई.डब्ल्यू.एस. के 17 पद आरक्षित हैं। इनमें पी.एच. के 53 तथा ई.एस.पी. के 5 पदों हेतु होरिजैंटल व वर्टिकल आरक्षण की व्यवस्था शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News