मंडी में एंट्री न मिलने से रेहड़ी-फड़ी वाले गुस्साए

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 12:16 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): आई.एस.बी.टी.-7 की अस्थायी नई सब्जी मंडी में वीरबार को फिर से रेहड़ी- फड़ी वालों को एंट्री नहीं मिली, जिस कारण उनमें काफी रोष देखने को मिला। प्रशासन के रवैये से नाराज होकर उन्होंने रेहड़ियां मंडी के बाहर सड़क पर लगा दी | उन्होंने मंडी में प्रवेश नहीं दिए जाने को लेकर बरती जा रही सख्ती पर प्रशासन के रवैये को न्यायपूर्ण नहीं बताया। मंडी में कारोबार नहीं होने के कारण आढ़्ती भी आक्रोशित दिखे | दोपहर बाद सड़कों पर खड़े रेहड़ियों और फड़ी लगाने वाले वैंडर्स को मंडी में प्रवेश मिल पाया।

 

मंडी में दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा
सैक्टर -17 में बनी अस्थायी सब्जी मंडी में प्रवेश को लेकर आए दिन विवाद हो रहे हैं। वीरवार को मंडी में प्रवेश को लेकर रेहड़ी-फड़ी वाले आक्रोशित हो गए। आक्रोशित होकर उन्होंने सड़कों पर रेहडिय़ों और फडिय़ों की लाइन लगा दी। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे साथ प्रशासन न्यायपूर्ण रवैया नहीं अपना रहा है। प्रशासन सिर्फ कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से महामारी के दौरान कार्य कर रहा है। गरीबों की कोई अधिकारी सुनने को ही तैयार नहीं है। मंडी में पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्य बृजमोहन में बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि मंडी में वैंडरों व रेहड़ी-फड़ीवालों की एंट्री अचानक बन्द यों कर दी जाती है।

 

इस कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। रेहड़ी-फड़ी वालों को प्रवेश नहीं मिलने का असर आढ़तियों के कारोबार पर दिखा। मंडी में दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा, जिससे आढ़ती भी आक्रोशित दिखे। उन्होंने रेहड़ी-फड़ी वालों को प्रवेश दिलाने को लेकर अधिकारियों को फोन भी किए। हालांकि दोपहर के बाद ही मंडी में रेहड़ी-फड़ी वालों को प्रवेश मिल पाया, जिसके बाद हालात सामान्य हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News