कल शहर आएंगे अमित शाह, जगह-जगह लगे पी.एम. मोदी और शाह के होर्डिंग

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 04:15 PM (IST)

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को शहर के दौरे पर आ रहे हैं। उनका यहां 20 से 21 मई का दो दिवसीय दौरा है। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकत्र्ता प्रबंधक कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते इसलिए शहर को सजाने का काम जोरों पर है। सैक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय को भी खूब सजाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बड़े-बड़े होर्डिग लगाए गए हैं।

कुछ इस तरह सजाया जा रहा है कार्यालय...
शाह के आगमन के चलते कार्यालय के बाहर लगाई गई ग्रिल से लेकर दरवाजे तक पर कमल का फूल उकेरे गए हैं। प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि शाह शानिवार सुबह 10 बजे चंडीगढ़ के इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगें। वहां से शाह को विशाल रैली के जरिए चंडीगढ़ कार्यालय लाया जाएगा।

अमित शाह का होगा रोड शो...
कार्यकत्र्ता अमित शाह का भव्य स्वागत करने की तैयारी में हैं। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट से भाजपा कार्यलय आने के दौरान शाह की गाड़ी के आगे 1500 टूव्हीलर चलेंगे, वहीं गाड़ी के पीछे तीन सौ गाडिय़ां होंगी। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद रास्ते में सैक्टर-48 की मोटर मार्केट, 47, 46, 45 और 33/45 के चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से शाह का स्वागत किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News