दूध की गाड़ी से टकराई एम्बुलैंस, हार्ट पेशैंट और मामा की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 11:23 AM (IST)

जीरकपुर (गुरप्रीत): अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर एक हार्ट पेशैंट को पी.जी.आई. लेकर जा रही एंबुलैंस जीरकपुर फ्लाईओवर के निकट सड़क किनारे खड़ी दूध की गाड़ी टाटा 407 से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलैंस सवार मरीज और उसके मामा की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। हादसे में एंबुलैंस चालक की एक टांग टूट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।

 

15 दिन से बीमार था, अंबाला से पी.जी.आई. ला रहे थे : पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी रेखा रानी ने बताया कि 22 वर्षीय उनका भांजा मुकेश उर्फ मनी पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव फतेहपुर पुंडरी जिला कैथल 15 दिन से बीमार चल रहा था। उसे 1 मार्च को वह इलाज के लिए अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में ले आए। 

 

यहां से डॉक्टरों से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर कर दिया। इसके बाद वह सरकारी एंबुलैंस 108 के माध्यम से पी.जी.आई. के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके अलावा उनका पति पाल सिंह (44), मुकेश की मां अंग्रेजो भी मुकेश के साथ एंबुलैंस में थे। एंबुलैंस जीरकपुर फ्लाईओवर को पार कर जब होटल रमाडा के पास पहुंची तो वह सड़क किनारे खड़े टाटा 407 से जा टकराई। टक्कर में मुकेश व उनके मामा की मौत हो गई। 


 

दोनों महिलाओं को अस्पताल से मिली छुट्टी
हादसे में जख्मी मृतक की मामी रेखा देवी और मां अंग्रेजो सहित एंबुलैंस के चालक अमित कुमार को जी.एम.सी.एच.- 32 में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों महिलाओं को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एंबुलैंस के चालक अमित कुमार (35) की एक टांग टूट गई। हाईवे पर खड़े टाटा 407 के न तो इंडीकेटर  चल रहे थे और न ही कोर्ई रिफलैक्टर लगा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News