‘मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी देने का पोस्टर लगाया, केस दर्ज’

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 12:22 AM (IST)

मोहाली, (संदीप): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह को जान से मारने वाले को 10 लाख डॉलर का ईनाम दिए जाने की सूचना वाला पोस्टर सैक्टर-66/67 लाइट प्वाइंट पर पब्लिक गाइड मैप पर लगा पाया गया। इस पोस्टर के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फेज-11 थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इस विषय में विभाग के आलाधिकारियों को सूचित किया। 

 


पुलिस ने इस विषय में तुरंत कार्रवाई करते हुए बहरहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को पोस्टर पर एक ई-मेल आई.डी. लिखी मिली है, जिसके विषय में विभाग के साइबर सैल ने जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए यहां आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।  


पुलिस ने कब्जे में लिया पोस्टर
पुलिस को सूचना मिली थी कि सैक्टर-66/67 के लाइट प्वाइंट पर पब्लिक गाइड मैप पर पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह की फोटो वाला एक पोस्टर लगाया गया है जिस पर लिखा गया है कि मुख्यमंत्री को मारने वाले को 10 लाख डॉलर का ईनाम दिया जाएगा। धमकी भरे इस पोस्टर पर एक ई-मेल आई.डी. लिखी हुई थी। सूचना पाते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पोस्टर को कब्जे में ले लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News