‘शारीरिक छेड़छाड़ और गंदे इशारे करता है शिक्षक, स्कूल जाने से लगता है डर’

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 01:01 AM (IST)

चंडीगढ़, (आशीष): चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। कोरोना महामारी के चलते लंबे अरसे से बंद स्कूल खुलने के बाद यह मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल की छात्राओं ने ये आरोप लगाए हैं। स्कूलों में फिजीकल क्लासेस शुरू हो चुकी हैं। चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटैक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (सी.सी.पी.सी.आर.) के पास 10वीं कक्षा की छात्राओं ने अध्यापक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि अध्यापक क्लास में गलत इशारे करता है। कक्षा के दौरान शारीरिक छेड़छाड़ भी करता है। जैसे ही स्कूल खुले हैं और कक्षाएं शुरू हुई हैं। तभी से अध्यापक इस तरह की हरकतें कर रहा है। छात्राओं ने मामले की शिकायत सी.सी.पी.सी.आर. को देने के साथ इंसाफ की मांग की है।

 


सी.सी.पी.सी.आर. कर रहा छात्राओं की काऊंसिलिंग 
छात्राओं का कहना है कि उन्हें स्कूल जाने से अब डर लगता है, क्योंकि अध्यापक दोबारा से छात्राओं से ऐसा कर सकता है। स्कूल शुरू हुए अभी हुए कुछ ही दिन हुए हैं। सी.सी.पी.सी.आर. के पास मंगलवार को शिकायत दर्ज हुई है। छात्राओं द्वारा आरोप लगाने के बाद सी.सी.पी.सी.आर. छात्राओं की काऊंसिलिंग कर रहा है, ताकि सच
का पता चल सके। छात्राओं दी गई शिकायत पर पूरी जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी।


स्कूल शिक्षकों से की जा रही पूछताछ
सी.सी.पी.सी.आर. चेयरपर्सन हरजिंदर कौर का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। छात्राओं के साथ स्कूल शिक्षक और अन्य शिक्षक से भी पूछताछ की जा रही है। छात्राओं को भी गलती लग सकती है और अध्यापक भी गलत हो सकता है लेकिन मामले की जांच किए बिना और सच सामने आए बिना कुछ भी कहना संभव नहीं है। मामले की शिकायत पुलिस को भी की जाएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी और मामले को सुलझा सकेंगे।

 


जांच करवाएंगे, ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं होगी 
शिक्षा विभाग के डायरैक्टर स्कूल एजुकेशन (डी.जी.एस.ई.) रूबिंदरजीत सिह बराड़ ने बताया कि स्कूल में सैक्सुअल हरासमैंट को रोकने के लिए कमेटी का गठनकिया गया। परिसर में लड़कियों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। मामले की जांच करवाएंगे, परंतु अभी तक मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News