एयर एशिया ने शुरू की दो नई फ्लाइट्स

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 02:46 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से विमानन कंपनी एयर एशिया दो नई फ्लाइट्स शुरू करने जा रहा है। एयर एशिया की फ्लाइट आई-5  332 श्रीनगर-चंडीगढ़- मुंबई के बीच चलेगी। यह फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 1.45 बजे उड़ान और शाम के 5.50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड होगी। 

वहीं आई-5  315 फ्लाइट मुंबई से 8.40 बजे उड़ान और चंडीगढ़ में दोपहर 12.40 बजे लैंड करेगी। यह फ्लाइट्स इस रूट पर रोजाना चलेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट आई-5 481 शिमला-चंडीगढ़-मुंबई के बीच चलेगी जो 3 बजे चंडीगढ़ और शाम को 6.50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहीं आई-5 482 फ्लाइट मुंबई से 7.20 बजे उड़ान और रात 11.10 बजे चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News