प्रशासन ने आटा चक्कियां खोलने का दिया आदेश

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2020 - 09:10 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने शहर में विभिन्न जगहों पर आटा पीसने की चक्कियां खोलने की हिदायत दी है ताकि गरीब लाभकर्ताओं को सरकार की ओर से मिलने वाले गेहूं की पिसाई की जा सके। वॉर रूम में प्रशासक ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। प्रशासक बदनौर ने किसानों के फसल कटाई के लिए किए गए प्रशासन के प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने सभी मैडीकल संस्थानों व अस्पतालों के चीफ को आदेश दिए कि वह कोरोना महामारी के इस मुश्किल वक्त में उन गंभीर केसों को भी अटैंड करें जो कोरोना से अलग हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल अपने परिसर में पूरी तरह से सैनेटाइजेशन और साफ सफाई का ध्यान रखे ताकि मरीजों को संक्रमण से बचाया जा सके। एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि चंडीगढ़ में कंटेनमैंट जोन इसलिए डिक्लेयर किया गया है क्योंकि यहां अलग-अलग पॉकेट में केस सामने आ रहे हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए घर या सरकारी चिन्हित जगहों पर क्वॉरंटाइन किया जा रहा है। यह उन पर लागू नहीं है जो सटे राज्यों से चंडीगढ़ में ड्यूटी पर आ रहे हैं। डी.सी. बराड़ ने बताया कि अब तक 84112 कुक्ड फूड के पैकेट बांटे गए हैं। अब तक कोविड फंड में रैडक्रॉस को एक करोड़ 59 लाख रुपए मिल चुके हैं। ड्रोन से सैक्टरों में सैनेटाइजेशन का काम शुरू : निगम कमिश्नर के.के. यादव ने बताया कि ड्रोन से सैक्टरों में सैनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। उन महिलाओं को बेबी फूड उपलब्ध करवाया जा रहा है जिनको इसकी जरूरत है। डी.जी.पी. संजय बेनीवाल ने बताया कि कफ्र्यू सख्ती से लागू किया जा रहा है। वित्त सचिव ए.के. सिन्हा ने कहा कि 13500 परिवारों को पी.एम.जी.के.ए.वाई. योजना के तहत अनाज दिया गया है। 4800 रैपिड टैस्टिंग किट मिली : प्रिंसीपल होम सेक्रैटरी ए.के. गुप्ता ने कहा कि 4800 रैपिड टैस्टिंग किट केंद्र से प्राप्त हुई हैं जिन्हें मैडीकल एक्सपटर््स की राय से प्रयोग किया जाएगा। प्रशासक ने उन्हें पीयू, पंजाब इंजीनियरिंग कालेज एवं अन्य एन.जी.ओ. से संपर्क करने को कहा ताकि सोशल डिस्टैंस का ख्याल रखते हुए रक्तदान कैंप लगाया जा सके। सोमवार को मंडी बंद : सैनेटाइजेशन और साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के चलते आगामी सोमवार को सैक्टर 26 मंडी बंद रहेगी। प्रशासन की ओर से गांवों व विभिन्न सैक्टरों में बसों के जरिए पहुंचाई जाने वाली फल-सब्जी की सप्लाई बंद रहेगी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News