मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 बजे देशवासियों को संबोधित किया

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 11:02 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 बजे देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कोरोना से जान गंवाने वाले उडऩसिख मिल्खा सिंह को याद किया। प्रधानमंत्री ने टोक्यो ओलिंपिक का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम ओलंपिक की बात कर रहे हों तो भला मिल्खा सिंह को कैसे भूल सकते हैं। कुछ दिन पहले ही कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया।

 


मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह को याद करते हुए कहा कि मिल्खा सिंह को कौन भूल सकता है। जिस समय वह पी.जी.आई.चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती थे तब उनसे बात करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री ने मिल्खा सिंह को ओलिंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने की बात कही थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मिल्खा सिंह भारत का गौरव थे।


दुर्भाग्य से नियति को कुछ और मंजूर था
पी.एम.ने आगे कहा कि वह खेल को लेकर इतना समर्पित और भावुक थे कि बीमारी में भी उन्होंने तुरंत ही इसके लिए हामी भर दी। लेकिन, दुर्भाग्य से नियति को कुछ और मंजूर था। पी.एम. मोदी ने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि मुझे आज भी याद है 2014 में मिल्खा सिंह सूरत आए थे। हम लोगों ने एक मैराथन का उद्घाटन किया था। उस समय उनके साथ खेलों के बारे में जो बात हुई, उससे मुझे भी बहुत प्रेरणा मिली थी। हम सब जानते हैं कि मिल्खा सिंह का पूरा परिवार खेल के प्रति समर्पित रहा है, भारत का गौरव बढ़ाता रहा है।


गौरतलब है कि मिल्खा सिंह का हाल ही में 18 जून को चंडीगढ़ के पी.जी.आई. में कोरोना संक्रमण के चलते निधन हुआ था। वहीं इससे 5 दिन पहले उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह भी कोरोना से जंग हार गई थी। निर्मल मिल्खा सिंह पूर्व नैशनल वॉलीबाल खिलाड़ी थीं। पद्मश्री मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह इंटरनैशनल गोल्फर हैं। मिल्खा सिंह परिवार के साथ चंडीगढ़ के सैक्टर-8 स्थित कोठी में रहते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News