सी.एच.बी. सैक्टर-38वैस्ट व 49 स्मॉल फ्लैट्स का करेगा सर्वे

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 06:40 PM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा)। शहर में करीब 17 हजार स्मॉल फ्लैट्स चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड ने आवंटित किए हैं। इनमें से कई मकान बिक चुके हैं, जबकि ये खरीदे-बेचे नहीं जा सकते। बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सी.एच.बी. ने सर्वे शुरू किया है। अब सी.एच.बी. रविवार को सैक्टर-38वैस्ट व 49 स्मॉल फ्लैट्स का सर्वे करने जा रहा है। सर्वे के लिए बोर्ड ने 10 टीमें गठित कर दी हैं और अधिकारियों का यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि समय पर सर्वे का काम पूरा होना चाहिए।

 

 

इस संबंध में बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि वह इससे पहले राम दरबार व अन्य सैक्टरों का भी वह सर्वे कर चुके हैं। अब उन्होंने इन दो सैक्टरों का सर्वे करने का फैसला लिया है। टीम के साथ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। सर्वे के बाद टीमें अपनी रिपोर्ट बना कर बोर्ड को सौंपेंगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड की तरफ से रविवार को ये सर्वे कराया जा रहा है, ताकि छुट्टी की वजह से लोग घर पर मौजूद हों। बता दें कि बोर्ड के अनुसार ऐसे सभी लोगों के मकानों की अलॉटमैंट रद्द की जा सकती है, जिन्हें आगे बेच दिया गया है। इसके अलावा पुलिस कार्रवाई भी की जा सकती है। इन्फोर्समैंट ऑफिसर को टीमों का ऑवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है और जरूरत पडऩे पर वह टीम की सहायता करेंगे।


 

सर्वे में दिखाना होगा आवंटन व पहचान पत्र 
सी.एच.बी. ने स्पष्ट किया है कि सर्वे के समय जो भी व्यक्ति मकान में रह रहा होगा, उसे मकान का आवंटन पत्र और अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। अगर घर में आवंटी मौजूद नहीं होगा, तो परिवार का अन्य कोई सदस्य भी दस्तावेजों को दिखा सकता है। हालांकि उसे आवंटी के साथ अपने रिश्ते के सबूत को दिखाना होगा। आवंटित फ्लैट में दोस्त, रिश्तेदार व अन्य रह सकते हैं, लेकिन सिर्फ कुछ समय के लिए। वह स्थाई निवासी नहीं हो सकते। हालांकि उस स्थिति में भी आवंटी का साथ में रहना अनिवार्य होगा। अगर वह नहीं होगा, तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News