सैक्सुअल हरासमैंट करने और वर्कशॉप में बिना परमिशन सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाकर महिला कांस्टेबलों की फुटेज देखने वाले ए.एस.आई. निलंबित

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 10:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): चंडीगढ़ पुलिस के वायरलैस विंग में तैनात एक लेडी कांस्टेबल से ड्यूटी के दौरान सैक्सुअल हरासमैंट करने और वर्कशॉप में बिना परमिशन सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाकर महिला कांस्टेबलों की फुटेज देखने वाले ए.एस.आई. अजय कुमार को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया। निलंबित ए.एस.आई. अजय सैक्टर-29 स्थित वायरलैस वर्कशॉप में टैक्नीशियन के पद पर तैनात था। इसके साथ ही पुलिस विभाग ने ए.एस.आई. की विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। वहीं, लेडी कांस्टेबल की शिकायत की जांच पुलिस विभाग की सैक्सुअल हरासमैंट कमेटी करेगी। कमेटी में आई.पी.एस., डी.एस.पी. और महिला इंस्पैक्टर शामिल हैं।

 


गलत कमैंट्स करता था
लेडी कांस्टेबल ने सैक्सुअल हरासमैंट होने के बाद 19 फरवरी को ए.एस.आई. अजय कुमार की लिखित शिकायत सीनियर अफसरों को दी थी। शिकायत में महिला कांस्टेबल ने कहा कि ए.एस.आई. अजय कुमार उस पर हमेशा गलत कमैंट्स करता था। एक दिन परिसर में सैनेजाइजेशन के कारण जलन होने लगी तो लेडी कांस्टेबल इंस्पैक्टर से परमिशन लेकर घर पर कपड़े बदल चली गई। इसी बात को लेकर ए.एस.आई. ने उसके साथ हरासमैंट की। 14 फरवरी को उसे फीवर था और वह इंस्पैक्टर से छुट्टी की परमिशन लेकर घर चली गई। जब वह वापस आई तो आरोपी ए.एस.आई. ने फिर से हरासमैंट की। महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि ए.एस.आई. अजय ने वर्कशॉप में बिना परमिशन के सी.सी.टी.वी. कैमरे लगा रखे थे। आरोपी महिला कांस्टेबल की फुटेज खुद देखता और अपने दोस्तों को भी दिखाता था। 


दो महिला कांस्टेबलों के बयान किए थे दर्ज
मामले की शिकायत मिलते ही डी.एस.पी. ने जांच की और दो महिला कांस्टेबलों के बयान दर्ज किए। महिला कांस्टेबलों ने बयानों में कहा कि ए.एस.आई. अजय कुमार उनके साथ हरासमैंट करता था। इसके अलावा जांच में पाया कि ए.एस.आई. ने बिना सीनियर अफसरों की परमिशन के वर्कशॉप में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगा रखे थे। मामले की जांच कर सीनियर अफसरों ने ए.एस.आई. अजय कुमार को निलंबित कर दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News