क्राइम ब्रांच का सब इंस्पैक्टर बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तर

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 07:01 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज):क्राइम ब्रांच का सब इंस्पैक्टर बनकर ट्रैफिक विंग में रिकवरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगी करने वाले को पुलिस ने सैक्टर 38 से  गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमाचल स्थित मंडी निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी बरामद हुई है।  हिमाचल स्थित मंडी निवासी छविराम की श्किायत पर मलोया थाना पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी विनोद कुमार पर मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

 


हिमाचल स्थित मंडी निवासी छविराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात मंडी निवासी विनोद कुमार से हुई थी। विनोद कुमार ने खुद को चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट में सब इंस्पैक्टर तैनात होने की बात कही थी। उसने कहा कि उसकी पुलिस अफसरों से अच्छी जान पहचान है और वह ट्रैफिक विंग में 407 गाड़ी रिकवरी में लगवा देगा। टै्रफिक पुलिस रिकवरी वैन के हर महीने एक लाख रुपये किराया देगी। शिकायतकर्ता ने टाटा 407 को रिकवरी वैन में माडिफाई भी करवा लिया। इसके बाद विनोद कुमार ने रिकवरी वैन और उससे दो लाख रुपये ले लिए लेकिन उसकी गाड़ी लगवाने केलिए बहाने बनाने लगा। छविराम को विनोद कुमार पर शक हुआ और उसने मामले की जांच पड़ताल की। छवि राम को पता चला कि विनोद कुमार चंडीगढ़ पुलिस में नही है और उससे ठगी की है। आरोपी को पकडऩे केलिए मलोया थाना पुलिस ने सैक्टर 38 में  ट्रैप लगाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  मलोया थाना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर विनोद को गिरफ्तार किया। 

 


सब इंस्पैक्टर की वर्दी डाल व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर किया करता था बातें
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किया गया शातिर आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी डाल लोगों मुलाकात करता और वीडियो कॉल पर बातचीत करता। खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात बता लोगों को चकमा दिया करता था यह बात आरोपी से की गई पूछताछ मैं पता चली है। पुलिस अब यह पता लगाने लगी है किस तरह से उसने और किन-किन लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News