सत्ता का दुरुपयोग कर कैप्टन ने बिहार और बंगाल जैसे बनाए हालात : अश्वनी

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 09:03 PM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा): निकाय चुनाव के बाद भाजपा द्वारा पहली संगठनात्मक बैठक प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रदेश सह-प्रभारी डा. नरिंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महासचिव सुभाष शर्मा भी उपस्थित थे। बैठक में चुनावों पर चर्चा के साथ-साथ चुनाव दौरान और उससे पहले सत्तापक्ष द्वारा लोकतंत्र की हत्या और धक्केशाही पर समीक्षा की गई।

 


दुष्यंत ने कहा कि भाजपा ने अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ा और विपरीत परिस्थितियों में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। कार्यकत्र्ताओं ने भारी विरोध के बावजूद कांग्रेस का चैलेंज स्वीकार किया और निकाय चुनाव में कई सीटों पर विजय हासिल की। भाजपा कार्यकत्र्ता अडिग है और वह डरने वाला नहीं है।


अश्वनी ने कहा कि कै. अमरेंद्र ने निकाय चुनाव में सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग कर बिहार और बंगाल जैसे हालात दिखा दिए हैं। कैप्टन सत्ता के बल पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर निगम चुनाव जीत कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। जनता बहुत समझदार है और आगमी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब अपने वोट की ताकत से देकर सत्ता से चलता करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News