प्रतिबंधित इंजैक्शनों और गोलियों समेत एक काबू

punjabkesari.in Wednesday, Dec 23, 2020 - 12:02 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : पुलिस ने मंगलवार को इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-2 स्थित बी.एस.एन.एल. टर्न के समीप एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से ड्रग्स के 26 इंजैक्शन, 80 प्रतिबंंधित टेबलैट्स और 24 कैप्सूल बरामद हुए हैं।

 

सैक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी सुदेश कुमार के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैक्टर-29 बी निवासी सुदेश उर्फ बिंदर (45) के माध्यम से नशा तस्करी की जानकारी पुलिस को मिली थी। उसी आधार पर पुलिस ने उसका पीछा कर नजर रखनी शुरू कर दी। मंगलवार सुबह सुदेश के बारे में सूचना मिली कि वह प्रतिबंधित दवाईयों और इंजैक्शन की खेप लेकर तस्करी करने जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने उसे काबू किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News