5 साल में सी.एम. विंडो पर आई 9 लाख शिकायतों का समाधान

punjabkesari.in Friday, Oct 22, 2021 - 10:02 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई सी.एम. विंडो व ट्विटर हैंडल के फलस्वरूप प्रदेश की जनता में एक नई उम्मीद जगी है। मात्र एक सादे कागज या कुछ शब्दों में व्यवस्था पर दी गई उनकी फरियादों पर सरकार तत्परता से सुनवाई कर रही है। ओ.एस.डी. भूपेश्वर दयाल के अनुसार वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनको जिम्मेदारी दी थी कि अंत्योदय के मूलमंत्र पर चलते हुए हमें समाज के उन लोगों तक पहुंचना है और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है, जिनको इसकी जानकारी ही नहीं है कि ये योजनाएं उनके लिए बनी हैं और सही मायने में वे ही इसके लाभ पात्र हैं। उन्होंने बताया कि सी.एम. ङ्क्षवडो पर लगभग 9 लाख शिकायतों का समाधान इस अवधि में किया जा चुका है। अब तो आलम यह है कि यह व्यवस्था चौपालों व बैठकों में हुक्के पर चर्चा का विषय बन चुकी है। यहां तक कि ताश खेलने वाले भी कहते हैं, ये तो सी.एम. ने किया है एक बढिय़ा काम, 'लठ गाड़Ó दिया। सरकारी फंड में गड़बड़ी करने वाले बड़े-बड़े हुए हैं सीधे, गड़बड़ की गई राशि को 21 प्रतिशत ब्याज के साथ जमा करवाकर सुधरने का संकेत दे रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ-साथ सरपंच भी चौकन्ने हुए हैं, कि कहीं कोई उनकी शिकायत सी.एम. ङ्क्षवडो पर न कर दे।

शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर जानकारी मिल जाती है:
भूपेश्वर दयाल के अनुसार ज्योंही सी.एम. विंडो या ट्विटर हैंडल पर शिकायत अपलोड होती है उससे अगले दिन ही शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर जानकारी प्राप्त हो जाती है कि आपकी शिकायत सी.एम. ङ्क्षवडो पर दर्ज हो गई है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि संबंधित विभाग को यथोचित कार्रवाई के लिए लिख दिया गया है। इस कड़ी में सी.एम. ङ्क्षवडो की शुरूआत जिला लघु सचिवालयों व उपमंडल कार्यालयों से की गई। जहां कोई भी व्यक्ति अपनी फरियाद व शिकायत मुख्यमंत्री के पास सीधे पहुंचा सकता है। कोरोना काल में तो विदेशों में रह रहे अप्रवासी भारतीयों ने भी इसका भरपूर प्रयोग किया और परिवार को सहायता की गुहार लगाई, जिनके समाधान के अनेक उदाहरण हैं।

पंचकूला के रैली गांव की संतोष यादव के गलत बिजली बिलों का 81,310 रुपए का समायोजन करवाया 
ओ.एस.डी. के अनुसार पंचकूला के सैक्टर-12ए, रैली गांव के मकान नंबर-72 की संतोष यादव ने शिकायत दी थी कि उनके पुराने मीटर के स्थान पर नया इलैक्ट्रॉनिक मीटर लगवाने के बावजूद औसतन पुराने मीटर के हिसाब से बिल भेजे गए हैं। निपटान करने की बजाय निगम ने 18 जनवरी को 1,45,203 रुपए का एक और बिल भेज दिया। अत: मेरी सहायता की जाए। उन्होंने बताया कि सी.एम. ङ्क्षवडो के संज्ञान में आने के बाद 6 मई, 2021 को सी.एम. ङ्क्षवडो के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई और निगम ने सूचित किया कि 20 सितम्बर को 81310 रुपए का चैक उसको भेज दिया गया है। शिकायकर्ता ने संतुष्टि जताई।

भिवानी के भारत भूषण को दिलवाई 22 फरवरी, 1989 में हुई रजिस्ट्री की नकल :
भूपेश्वर दयाल ने बताया कि भारत भूषण जैन ने 22 अप्रैल को शिकायत की थी कि उपायुक्त कार्यालय भिवानी के कमरा नंबर-78 में रिकॉर्ड इंचार्ज पवन बार-बार चक्कर काटने के बाद भी रजिस्ट्री की नकल नहीं दे रहा जबकि मुझे कोर्ट केस के लिए इसकी जरूरत है। उन्होंने बताया कि सी.एम. कार्यालय द्वारा संज्ञान लिया गया और जैन को रजिस्ट्री की नकल दिलवाई गई परंतु जिला राजस्व अधिकारी द्वारा सूचित किया गया कि जैन की रजिस्ट्री 22 फरवरी, 1989 को न होकर यह नकल 24 फरवरी, 1981 की तारीख की है। हालांकि यह गलती शिकायतकत्र्ता की है फिर भी सी.एम. कार्यालय की गरिमा को देखते हुए पूरा रिकॉर्ड खंगाला गया और भारत भूषण जैन को इसकी रजिस्ट्री की नकल उपलब्ध करवाई गई।

बहादुरगढ़ के चार्टर्ड अकाऊंटैंट फर्म को दिलाए 2,04,624 रुपए 
एक अन्य मामले में नगर परिषद बहादुरगढ़ के बारे में बिलों की सतीश रीटा एंड कंपनी को चार्टर्ड अकाऊंटैंट की व्यावसायिक फीस न देने के मामले में दर्ज शिकायत पर सी.एम. कार्यालय द्वारा संज्ञान लेने के फलस्वरूप सूचित किया गया कि परिषद द्वारा फर्म के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता नंबर 502501010028042 में 2,04,624 रुपए की राशि 9 सितम्बर, 2021 को ट्रांसफर कर दी गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News