महिला के क्रेडिट कार्ड से नकदी निकालने वाला आरोपी दबोचा, तीन मोबाइल फोन बरामद, छह दिन के रिमांड पर भेजा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 10:35 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): एस.बी.आई. कर्मचारी बनकर युवती के क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर 83 हजार 979 रुपए निकालने वाले आरोपी को साइबर सैल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरियाणा स्थित फतेहाबाद निवासी विकास उर्फ विक्की कुमार के रूप में हुई। आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साइबर सैल की टीम ने आरोपी विकास को जिला अदालत में पेश किया। ठगे हुए पैसे रिकवर करने के लिए पुलिस ने उसका रिमांड मांगा। अदालत ने आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

 


सैक्टर-23 निवासी गुरजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसे 30 अक्तूबर, 2021 युवती का फोन आया। उसने कहा था कि वह एस.बी.आई. क्रेडिट कार्ड डिपार्टमैंट से बोल रही है। उसने कहा कि उनका रिफंड आना है। रिफंड के लिए महिला कर्मचारी ने उसका क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी थी तो उन्होंने जानकारी दे दी, लेकिन महिला कर्मचारी ने कहा कि क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो रखा है। महिला बैंक कर्मचारी ने उनसे कार्ड की डिटेल मांगी तो उन्होंने रिफंड के चक्कर में जानकारी दे दी। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से 14 हजार 165, 24 हजार 283 और 45 हजार 531 रुपए निकलने का मैसेज आया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने 17 फरवरी, 2022 को मामला दर्ज कर जांच साइबर सैल ने शुरू की थी। साइबर सैल इंचार्ज इंस्पैक्टर हरीओम के नेतृत्व में आरोपी को पकडऩे के लिए स्पैशल टीम बनाई थी। स्पैशल टीम ने 18 अप्रैल को महिला से ठगी करने वाले फरार आरोपी हरियाणा स्थित फतेहाबाद निवासी विकास उर्फ विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से अन्य वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है। 

 


असम और उड़ीसा के नंबरों से करते हैं कॉल
पकड़े गए आरेापी विकास ने बताया कि वह ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए असम और उड़ीसा जाकर जाली कागजात पर मोबाइल फोन सिम लेकर आते थे। इन सिम द्वारा ही लोगों को बैंक कर्मचारी बनकर फोन करते थे। पैसे मंागने के लिए जाली कागाजत पर बैंक अकाऊंट खोल रखे थे। इन अकाऊंट में पैसे ट्रांसफर होते ही ए.टी.एम. के जरिए निकाल लेते थे। 


लड़की की आवाज के लिए करता था एप का इस्तेमाल
पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की बनकर लोगों को फोन करता था। इसके लिए उसने वाइस चेंजर एप मोबाइल फोन में डाऊनलोड कर रखा था। इसी एप के जरिए वह लड़की बनकर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम देता था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News