31 एम.एम. बारिश से 8 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 12:06 AM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): वीरवार सुबह 8.30 बजे शुरू हुई बारिश शाम 6.30 बजे तक जारी रही। इस दौरान 31 एम.एम. बारिश दर्ज हुई है। लगातार हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई और अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम हो गया। शहर का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री रहा जोकि सामान्य से 3 डिग्री कम है। 

 


मौसम विभाग के डायरैक्टर मनमोहन सिंह कहते हैं कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से ईस्टर्ली हवाएं इस एरिया की ओर आ रही थीं। वैदर सिस्टम भी मजबूत है, जिसकी वजह से यह बारिश हो रही है। इस महीने के आखिर तक इस बार मानसून एक्टिव रहेगा जोकि आमतौर पर नहीं रहता। पिछले कुछ दिनों से रात का तापमान कम हुआ है। बारिश के बाद होने वाली तापमान में कमी स्थाई नहीं होती। रात का तापमान अगले कुछ दिनों में नीचे की ओर जाना शुरू होगा।  


अभी तक 599 एम.एम. बारिश हुई
इस मानसून में अभी तक 599 एम.एम. बारिश दर्ज हुई है जबकि सितम्बर में अभी तक 172.2 एम.एम. बारिश हो चुकी है। पिछले साल 791.1 एम.एम. बारिश हुई थी जोकि 7 फीसदी कम थी। मानसून इस बार भले ही वक्त से पहले आया हो लेकिन उतना एक्टिव नहीं हुआ, जितना पिछले साल था। इस बार बारिश कम रिकार्ड हुई है। पूरे मानसून सीजन में इस बार सिर्फ दो बार ही 24 घंटे में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। 16 सितम्बर को करीब पौने तीन घंटे में 45.6 एम.एम. बारिश हुई थी। इससे पहले 5 अगस्त को 55.4 एम.एम. बारिश हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News