ट्राईसिटी में कोरोना से 7 की मौत, 325 नए केस

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 11:00 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : वीरवार को ट्राईसिटी में लगातार दूसरे दिन 7 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं  325 नए केस आए हैं। सबसे ज्यादा नए केस 173 मोहाली जिले में हैं। चंडीगढ़ में 75 लोगों में कोरोना पाया गया। मरीजों में 49 पुरुष और 26 महिलाएं हैं। पंचकूला में 77 नए केस हैं। चंडीगढ़ और मोहाली में 3-3 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं पंचकूला में एक मरीज की मौत कोरोना से हुई है। 

 


चंडीगढ़ में अब कुल मरीजों की संख्या 17717 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1509 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी 103 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। 173 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब एक्टिव केस  981 हो गए हैं। वहीं मोहाली में 101 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। 
चंडीगढ़ में जिन 3 लोगों की मौत कोरोना से हुई है, उनमें सैक्टर-30 से 76 साल की महिला को डायबिटीज और हाइपरटैंशन भी था। धनास से 74 साल का मरीज भी हाइपरटैंशन से जूझ रहा था। वहीं सैक्टर-41 से 65 साल की महिला की मौत एक्सीडैंट में हुई थी। महिला की गिरने की वजह से हैड में इंजरी हुई थी। पी.जी.आई. में मरीज का  टैस्ट किया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। अब तक 284 मरीजों की मौत चंडीगढ़ में हो चुकी है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News