किराएदारों की जानकारी न देना मकान मालिकों को पड़ा भारी, 7 पर केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2017 - 12:00 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): सैक्टर-29 में किराएदारों की सूचना पुलिस को न देने पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने 7 मकान मालिकों पर केस दर्ज किया है। इनमें सैक्टर-47 निवासी फकीर चंद, सैक्टर-29 के मोहम्मद इकबाल, राजकुमार, मुनीर अहमद, अरशद अली, फौजीदार सिंह, राम कुमार और ओमप्रकाश पर केस दर्ज हुआ है।

7 मकान मालिकों ने डी.सी. के आदेशों की अनदेखी की है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी दविंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने सैक्टर-29 में किराएदार और नौकरों की वैरीफिकेशन के लिए सर्च अभियान चलाया था। 7 मकान मालिकों ने किराएदारों की सूचना पुलिस को नहीं दे थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News