चंडीगढ़ में फंसे जमू-कश्मीर के 550 मजदूरों और स्टूडैंट्स को बसों से भेजा

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2020 - 10:24 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा) : लॉकडाउन के दौरान चंडीगढ़ में दूसरे प्रांतों के फंसे लोगों को बसों के द्वारा भेजे जाने का काम जारी है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में चार स्थानों से 25 से अधिक बसें जम्मू एंड कश्मीर के लिए रवाना हुईं। इन बसों में चंडीगढ़ में फंसे लगभग 400 लोग सवार हुए। जो लोग रह गए उन्हे मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। अब इन्हें शनिवार को भेजने की व्यवस्था की जा सकती है। जम्मू बस स्टैंड तक प्रशासन इन्हें लेकर जाएगा और आगे से वहां की प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। 

 

आपको बता दें कि लॉकडाउन की घोषणा होते ही जो जहां था वहां ही रूक गया। चंडीगढ़ में भी हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर आदि प्रांतों के हजारों लोग फंस गए थे। कुछ को तो प्रशासन की ओर से शेल्टर होम में रखा गया था व कुछ अपने अपने साधनों से रूके हुए थे। फंसे हुए लोगों के द्वारा अपने अपने राज्यों से अनुरोध करने और केंद्र से जरूरी निर्देश जारी होने के बाद चंडीगढ़ में फंसे हुए लोगों को घर भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रशासन की ओर से शहर के चार स्थानों से 25 से अधिक बसों को रवाना किया गया। इनमें लगभग 415 लोगों को जगह मिल पाई। 


 

इन सेक्टरों से बसें हुई रवाना : 
जम्मू जाने के लिए शहर के सेक्टर-29, सेक्टर-17, सेक्टर-26 और मनीमाजरा में 25 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई थी। एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में लोगों को घर भेजने का कार्य किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से लोगों के खाने और पीने की व्यवस्था की गई थी। घर रवाना होने से पहले जाने वाले लोगों की प्रशासन के द्वारा हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। सेक्टर-29 और सेक्टर-17 प्लाजा में हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से यह व्यवस्था की गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News