ट्राईसिटी में 192 नए कोविड पॉजीटिव केस कन्फर्म

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 09:28 PM (IST)

चंडीगढ़,(पाल): शनिवार को शहर में 80 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मरीजों में 41 पुरुष और 39 महिलाएं हैं। कोविड पाॅजिटिविटी रेट 7.68 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। जबकि पिछले एक हफ्ते का कोविड पाॅजिटिविटी रेट 8.19 प्रतिशत हो गया है। 24 घण्टे में हैल्थ डिपार्टमैंट ने 1042 लोगों की सैम्पलिंग की। नए मरीजों के साथ ही 109 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। कोविड मरीजों के मरने की संख्या अब 1174 है।

 

अब शहर में एक्टिव केस 645 हो गए हैं। एक्टिव मरीज में से 47 मरीज हॉस्पिटल में एडमिट है। जिसमें से 18 पी.जी.आई., 15 जी.एम.सी.एच. और 13 जी.एम.एस.एच. और एक मरीज संतोख हॉस्पिटल में एडमिट है। वहीं मोहाली में 59 कोविड केस कन्फर्म हुए हैं। 86 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 435 हो गई है। पंचकूला से 53 मरीज कंफर्म हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News