‘ट्राईसिटी : कोरोना से 5 की मौत, 353 की रिपोर्ट पॉजीटिव’

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 11:50 PM (IST)

चंडीगढ़,  (पाल): शुक्रवार को ट्राईसिटी में 5 लोगों की कोरोना से मौत हो गई जबकि 353 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मरने वालों में तीन चंडीगढ़ और एक-एक मोहाली व पंचकूला के हैं। शुक्रवार को चंडीढ़ में 111, मोहाली 149 और पंचकूला में 93 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। 

 


चंडीगढ़ : तीन मौतें
चंडीगढ़, 4 दिसम्बर (पाल): शुक्रवार को शहर में 111 लोगों में कोरोना वायरस पाया गया। इनमें 67 पुरुष और 44 महिलाएं हैं। अब कुल संख्या 17828 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1552 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी 156 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। 161 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब एक्टिव केस 928 हो गए हैं। 
सैक्टर-8 से सबसे ज्यादा 8 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। सैक्टर-28 से 7 केस आए। नए मरीजों के साथ तीन कोरोना मरीजों की मौत भी कन्फर्म हुई है। पहली मौत सैक्टर-20 से 80 साल की बुजुर्ग महिला की हुई। महिला डायबटिक व हाईपरटेंशन की मरीज भी थी। सैक्टर-19 से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई। मरीज को कोविड के साथ निमोनिया हो गया था। सैक्टर-21 से 83 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई। मरीज को डायबटीज और दिल के रोग भी थे। अब तक कोरोना से 287 लोगों की मौत हो चुकी है।
मोहाली : एक मौत
शुक्रवार को मोहाली जिले में कोरोना के 149 नए मामले सामने आए। जबकि 15 ने कोरोना को मात दी। वहीं एक मरीज ने दम तोड़ा। डीसी मोहाली गिरीश दयालन ने बताया कि नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 16 हजार 068 पर पहुंच गया है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 13 हजार 500 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से शुक्रवार को जिले में 1 मरीज की मौत हुई है। जिसके बाद अब तक जिले में 288 लोगों की मौत हो चुकी है। 2280 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं। 
पंचकूला : एक मौत
पंचकूला, 4 दिसम्बर (आशीष): सैक्टर-16 में रहने वाले एक व्यक्ति की कोरोना से शुक्रवार को मौत हो गई। मरीज 64 साल का था और कोरोना वायरस के अलावा दूसरी कोई और बीमारी नहीं थी। पंचकूला में अभी तक कोरोना से 131 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आज पंचकूला में 93 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News