चोरों की निशानदेही पर 5 कारें बरामद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 01:10 AM (IST)

चंडीगढ़,  (सुशील राज): वाहन चोरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर क्राइम ब्रांच ने पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। प्रोडक्शन वारंट पर लाए चोरों की पहचान नई दिल्ली स्थित विकास पुरी निवासी रमजीत सिंह और अमृतसर निवासी मनिंदर सिह के रूप में हुई। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर तीन इनोवा, एक होंडा सिटी और एक डिजायर गाड़ी बरामद की। 


आरोपियों की निशानदेही पर सिर्फ चोरी का एक सैक्टर-34 पुलिस स्टेशन का केस सॉल्व हुआ है। बाकी गाडिय़ों को पुलिस ने जब्त किया है। क्राइम ब्रांच ने उक्त दोनों चोरोंको जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। क्राइम ब्रांच की टीम वाहन चोर रमजीत सिंह और मनिंदर सिह को 12 जुलाई जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। अदालत ने दोनों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त दोनों की निशानदेही पर 29 मार्च 2021 को सैक्टर-34 पुलिस स्टेशन क्षेत्र से चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद की थी। 

 


पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर तीन इनोवा और एक डिजायर गाड़ी बरामद की थी। पुलिस ने बताया कि रमजीत पर चंडीगढ़ में पांच, पंजाब में चार, हरियाणा में 7 केस दर्ज हो रखे है। इसके अलावा आरोपी मनिंदर सिह पर पंजाब में पांच केस चोरी के दर्ज हो रखे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News