4 फ्लाइट हुई ऑपरेट, एक रद्द

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 12:26 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से रविवार को चार फ्लाइट ऑपरेशनल हुई, जबकि एयर इंडिया की दिल्‍ली जाने वाली फ्लाइट रदूद रही है। इंडिगो की दोपहर 1:52 बजे बैंगलूरू से आने वाली फ्लाइट में 145 यात्री आए, जबकि इस फ्लाइट में 64 यात्री वापस गए। दोपहर 1:50 बजे एयर इंडिया की दिल्‍ली से आने वाली फ्लाइट में 22 यात्री आए, वहीं फ्लाइट से धर्मशाला को एक यात्री गया। दोपहर 4:22 बजे धर्मशाला से आई एयर इंडिया की फ्लाइट में । यात्री आए, जबकि वापसी में सात गए। इससे पहले भी यात्रियों कौ कम संख्या को देखते हुए फ्लाइट को विमानन कंपनी ने दो दिन रद्द किया था। दोपहर को 2:20 बजे दिल्‍ली से आई टाटा विस्तारा की फ्लाइट में 109 यात्री आए, जबकि वापसी में 56 गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News