पंचकूला में कोरोना का कहर, 500 संक्रमित, ट्राईसिटी में 1209 नए केस

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 01:45 PM (IST)

चंडीगढ़/पंचकूला(पाल/मुकेश)। लगातार दूसरे दिन भी कोरोना केस रिकॉर्ड बढ़े हैं। शुक्रवार को पंचकूला में सर्वाधिक 500 कोरोना पॉजीटिव केसों सहित ट्राईसिटी में कुल 1209 केस आए। इसके बाद एक्टिव केस भी 3372 हो गए हैं। शहर में 390 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जिसमें 204 पुरुष और 186 महिलाएं हैं। इसके बाद एक्टिव केसों का आंकड़ा 1323 तक पहुंच गया है। 46 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। कोविड पॉजिटिविटी रेट 10.77 प्रतिशत रहा जबकि एक हफ्ते का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 9.75 प्रतिशत हो गया है। एक हफ्ते से औसतन 188 केस कन्फर्म हो रहे हैं। 24 घंटे में 3620 की टैसिं्टग हुई है। सबसे ज्यादा सैक्टर-15 से 19, सैक्टर-21 से 14, सैक्टर-22 से 14, सैक्टर-38 से 17 और मनीमाजरा से 23 केस कन्फर्म हुए हैं। अब तक 1080 की मौत हो चुकी है। कुल मरीजों की संख्या अब 67214 हो गई है।

 


पंचकूला : 22 हैल्थ वर्कर,भी पाए गए पॉजिटिव
 शुक्रवार को दूसरी लहर के बाद अब तक सबसे ज्यादा 500 मामले आए हैं। इनमें पंचकूला के 313 लोग शामिल हैं। एक साथ इतने ज्यादा मामले आने के बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 775 तक पहुंच गया है। इसमें 743 घर पर ही आइसोलेट हैं और 32 अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 22 हैल्थ वर्कर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। पूरे जिले में सबसे ज्यादा 80 से ज्यादा एक्टिव मरीज सिर्फ सैक्टर 20 में ही हैं। इसके बाद 40 से ज्यादा सैक्टर 21 व सैक्टर-11 के अलावा सैक्टर-15 में भी 70 के करीब एक्टिव मरीज हैं।

 


मोहाली से सर्वाधिक 170 व डेराबस्सी से सबसे कम 3
वहीं, एस.ए.एस. नगर मोहाली जिला की बात करें तो शुक्रवार को कुल 319 केस आए जबकि 5 ठीक हो कर अस्पताल से डिस्टचार्ज हुए हैं। नए मामलों में सर्वाधिक 170 केस मोहाली, ढकोली से 58, खरड़ से 52, बूथगढ़ से 14, घड़ुआं से 12, कुराली व बनूड़ से 5-5 और डेराबस्सी से सबसे कम तीन केस आए हैं। शुक्रवार को आए पॉजिटिव मामलों के बाद कुल सकारात्मक गणना 70388 तक पहुंच गई है। जबकि 68038 ठीक हो चुके हैं। यही नहीं 1076 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद अब 1274 एक्टिव केस हैं।

 


321 को लगी दोनों डोज, मरीजों में 20 बच्चे
शहर में पॉजिटिव आए 390 केसों में 321 ने दोनों डोज ली हुई है जबकि 28 ने वैक्सीन नहीं ली हुई है। 21 लोगों ने पहली डोज ली हुई है। मरीजों में 20 बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 15 साल से कम है।
डायरैक्टर हैल्थ सर्विसिज डॉ. सुमन सिंह के मुताबिक 11 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हे अन्य बीमारियां भी हैं। बाकी 379 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, कुल एक्टिव 1323 मरीजों में से 1274 होम आइसोलेशन में हैं जबकि 49 हॉस्पिटल में एडमिट हैं। कोविड नियमों को बिलकुल अनदेखा न करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News