10 दिनों में पी.जी.आई. में 100 प्रतिशत तक कोविड पॉजीटिव मरीजों का लोड बढ़ा

punjabkesari.in Thursday, Feb 25, 2021 - 10:17 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): शहर में कोविड के बढ़ते मामलों पर पी.जी.आई. का कहना है कि पिछले 10 दिनों में हॉस्पिटल में 100 प्रतिशत तक पॉजीटिव मरीजों का लोड बढ़ा है। पी.जी.आई. डीन एकैडमिक्स और एनेस्थीसिया डिपार्टमैंट के हैड प्रो. जी.डी. पुरी कहते हैं कि मास्क लगाने में लापरवाही और कोविड नियमों का पालन न करना इसका सबसे कारण है, जिसकी वजह से कोविड एक बार फिर बढ़ रहा है।

पिछले कई महीनों से केस कम हुए थे। लोगों ने हल्के में लेना शुरू कर दिया था। पी.जी.आई. में पिछले कुछ दिनों से गंभीर केस भी देखने को मिल रहे हैं। प्रो. पुरी, प्रो. आशीष भल्ला और डॉ. इंदर पाल सिंह ने कोविड के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए ये नतीजे बताए हैं। पिछले एक हफ्ते में 30 से 57 मरीज एडमिट हुए हैं। डॉ. पुरी ने बताया कि हालांकि केस पहले के मुकाबले कम हैं लेकिन सबसे चिंता की बात यह है कि मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है। वायरस के जिस नए स्ट्रेन की बात हो रही है, वह बहुत तेजी से फैलने वाला है।

 


हैल्थ केयर वर्कर से अच्छा कोई नहीं समझ सकता
कोविड की शुरूआत से हैल्थ केयर वर्कर्स काम कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना मरीजों के साथ वार्ड में काम किया है। उन्हें बताने की जरूरत नहीं है कि  खतरनाक हो सकता है। ऐसे में वे वैक्सीन के लिए आगे क्यों नहीं आ रहे। उन्हें तो सोसायटी के लिए वैक्सीन लेकर रोल मोडल बनने की जरूरत है। साथ ही हम सबसे कहना चाहते हैं कि इसे हल्के में न लें। 
 

तेजी से फैल रहा वायरस: डायरैक्टर
पी.जी.आई. डायरैक्टर डॉ. जगत राम ने बताया कि वायरस का नया स्ट्रेन बहुत तेजी से फैल रहा है। वायरस में मयूटेशन हुआ है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। इसके सिम्टम्स वही हैं। मोर्टेलिटी को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। ऐसे में एहतियात बरतना बहुत जरूरी है। लोग वैक्सीन का फायदा नहीं उठा रहे। हैल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद अब आम लोगों की बारी है। इस अनदेखा नहीं करना चाहिए।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News