वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

punjabkesari.in Friday, Oct 22, 2021 - 04:25 PM (IST)

चंडीगढ़  (संदीप)। ए.एस.पी. साउथ श्रुति अरोड़ा की सुपरवीजन में सैक्टर 36 थाना पुलिस ने 3 वाहन चारों को गिरफ्तार कर उसके पास से 27 मोटर साइकिले बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंबाला निवासी शरनजीत सिंह  (23) मोहाली के रहने वाले गुरबीर सिंह (22) व पिंजौर के मनदीप (23) के तौर पर हुई है।

 

पुलिस ने आरोपियों से जांच के बाद चंडीगढ़ व पंचकूला में दर्ज कुल 15 वाहन चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है। जिनमें से 11 केस चंडीगढ़ के विभिन्न थानों और 4 केस पंचकूला के थानों से है। पुलिस जांच में सामन आया कि आरोपी चोरी की मोटर साइकिलों को देहाती इलाकों में ओने पोने दामों पर बेच देते थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Sandeep

Recommended News

Related News