फ्लू क्लीनिक में 230 मरीज आए, 120 एम्बुलैंस कॉल आईं

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2020 - 11:38 AM (IST)

चंडीगढ़ (साजन): निदेशक स्वास्थ्य सेवा डा. जी. दीवान ने कहा कि सारंगपुर, रायपुर कलां, बहलाना, मनीमाजरा, खुड्डा लाहौरा और खुड्डा जस्सू क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वेक्षण किया गया है। 502213 की आबादी अब तक कवर की गई है। उन्होंने कहा कि फ्लू क्लीनिक में आज 230 मरीज आए और 120 एम्बुलैंस कॉल मिली। 

 

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि पी.जी.आई.,जी.एम.सी.एच.-32 और जी.एम.एस.एच.-16 सहित तीनों अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में पी.पी.ई. और मास्क उपलब्ध हैं। पी.जी.आई. के 43 डाक्टरों को प्रशासन ने होटल पार्क-व्यू में आवास की सुविधा दी है।


 

गेहूं और दालों का वितरण शुरू
खाद्य और आपूर्ति विभाग सचिव विनोद पी. कावले ने कहा कि गेहूं और दालों का वितरण शुरू हो गया है। राम दरबार फेज 1, बहलाना, कांबवाला, किशनगढ़, शांति नगर, विकास नगर आदि क्षेत्रों में अबतक लगभग 3000 परिवारों को उनके गेहूं और दालों का कोटा प्रदान किया जा चुका है। 

 

प्रशासक ने निर्देश दिए हैं कि वितरण के दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का ख्याल जरूर रखा जाए। डी.सी. मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के बीच 56379 भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक रैडक्रॉस कोविड फंड में 1.53 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं।

 

सुचारू चल रही होम डिलीवरी 
नगर निगम कमिश्नर के.के. यादव ने बताया कि सैक्टर-26 में सब्जी और फलों के बाजार को अलग करने का काम चल रहा है। सब्जी और फलों को ले जाने वाली 104 सी.टी.यू. बसें शहर के विभिन्न हिस्सों में इसे वितरित कर रही हैं। 

 

उन्होंने यह भी कहा कि आजीविका मिशन के तहत राशन, साबुन और सैनेटरी पैड के साथ ग्वाला कालोनी, मलोया में भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं। निजी कंपनियों के माध्यम से वस्तुओं की होम डिलीवरी सोमवार को शहर में लगभग 1500 आपूर्ति के साथ हो रही है।

 

485 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की
डी.जी.पी. संजय बेनीवाल ने कहा कि अब तक 2789 दोपहिया, 82 तिपहिया और 911 फोर व्हीलर्स बुक हुए हैं। कफ्र्यू आदेशों के उल्लंघन के लिए 485 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वित्त सचिव ए.के. सिन्हा ने कहा कि अनाज मंडी सैक्टर-39 में किसानों के लिए गेहूं की खरीद के लिए आवश्यक अधिसूचना जारी कर दी गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News