‘ट्राईसिटी में 14 कोरोना मरीजों की मौत, 2071 लोग संक्रमित

punjabkesari.in Sunday, Apr 25, 2021 - 12:16 AM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): शनिवार को ट्राईसिटी में 2071 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। चंडीगढ़ में 711, पंचकूला में 558 और मोहाली में 802 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, मोहाली में कोरोना से एक दिन में 11 और चंडीगढ़ में तीन मौतें हुईं।  चंडीगढ़ में 711 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। यह इस साल का अभी तक दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले शुक्रवार को रिकार्ड तोड़ 828 लोगों में कोरोना वायरस पाया गया था। पिछले दो दिनों में 1539 लोगों में वायरस कन्फर्म हुआ है। नए मरीजों में 408 पुरुष और 303 महिलाए हैं। नए मरीजों के साथ ही तीन कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। 

 


सैक्टर-20 से 61 साल का पुरुष, सैक्टर-45 से 51 साल की महिला, सैक्टर-25 से 24 साल के युवक की मौत हुई। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 433 हो गई है। नए मरीजों के साथ ही 428 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब एक्टिव मरीज 4902 और कुल मरीजों की संख्या 37943 हो गई है। अभी 90 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। पिछले 24 घंटे में 3671 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी तक अप्रैल में 54 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 10 दिनों में कोरोना से 32 लोगों की मौत हुई।

 

मनीमाजरा से 44 केस
शनिवार को मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 44 केस मिले। पिछले साल बापूधाम से बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिले थे। ठीक उसी तरह जब से कोविड की दूसरी लहर शुरू हुई है, तब से मनीमाजरा से रोजाना 40 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 86 लोगों में कोरोना कन्फर्म हुआ था। पिछले एक हफ्ते में मनीमाजरा से 377 केस आ चुके हैं। इसके अलावा मलोया से 20, सैक्टर-44 से 23, सैक्टर-15 से 21 केस आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News